- Date : 10/07/2023
- Read: 2 mins
भारत में औसत वार्षिक वेतन, यानी ऐवरेट एनुअल सैलरी 18,91,085 रुपये है। इनमें पुरुषों की ऐवरेज सैलरी 19,53,055 रुपये और महिलाओं की 15,16,296 रुपये है। इससे जेंडर पे गैप का अंदाजा भी होता है। मैनेजमेंट और बिजनेस 29,50,185 रुपये की औसत आय के साथ सबसे ज्यादा पेमेंट वाला प्रोफेशन है।

Average Annual Salary In India: भारत में लोगों की औसत सैलरी कितनी है और अलग-अलग प्रोफेशन के लोगों को कितनी सैलरी मिलती है, इसके बारे में जानने की इच्छा रखने वालों को लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में उनके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। जुलाई 2023 तक ऐवरेज सैलरी सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, भारत में औसत वार्षिक वेतन 18,91,085 रुपये है, जबकि सबसे सामान्य इनकम 5,76,851 रुपये है। पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन में अच्छा-खासा अंतर है। पुरुषों को औसत वेतन 19,53,055 रुपये मिलता है, जबकि महिलाओं को औसत वेतन 15,16,296 रुपये मिलता है।
औसत वेतन सर्वेक्षण में दुनियाभर के 138 देशों के हजारों लोगों से सैलरी जेटा इकट्ठा किया गया है और बाद में उसका विश्लेषण किया गया है। भारत में 11,570 लोगों से सैलरी को लेकर सर्वेक्षणों हुआ है और इसमें अलग-अलग कैरियर क्षेत्रों में मैनेजमेंट और बिजनेस सेक्टर 29,50,185 रुपये की औसत आय के साथ सबसे ज्यादा पेमेंट वाले पेशे के रूप में उभरा है। इसके बाद लॉ सेक्टर है, जहां पेशेवर औसतन 27,02,962 रुपये की आय अर्जित करते हैं। एक्सपीरियंस लेवल कमाई की क्षमता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 20 से ज्यादा साल के एक्सपीरियंस्ड लोगों को 38,15,462 रुपये का प्रभावशाली वेतन मिलता है।
लोग जितने ज्यादा शिक्षित होंगे, उन्हें ज्यादा सैलरी मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। डॉक्टरेट डिग्री वाले लोग सबसे ज्यादा सैलरी, औसतन 27,52,407 रुपये कमाते हैं, जबकि हाई स्कूल डिग्री से नीचे के लोग औसतन 11,12,499 रुपये कमाते हैं। शहरों में औसत वार्षिक वेतन के मामले में सोलापुर सबसे ज्यादा आंकड़ों वाला शहर बनकर उभरा है, जो 28,10,092 रुपये है। हालांकि, यहां केवल दो लोगों का सर्वेक्षण किया गया था। मुंबई में 1,748 लोगों का सर्वेक्षण किया गया और यह 21,17,870 रुपये के औसत वार्षिक वेतन के साथ सोलापुर के बाद दूसरे नंबर पर है। भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में पॉपुलर बेंगलुरु में औसत वार्षिक वेतन 21,01,388 रुपये है। यहां 2,799 लोगों का सर्वेक्षण किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औसत वार्षिक वेतन 20,43,703 है। यहां 1,890 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।