बजट के बाद की लिस्ट: देखें किस शेयर में मिल सकता है अच्छा मुनाफा, इन कंपनियों को मिलेगा फायदा

आम बजट पेश हो चुका है। अब जानिए कि ज्यादा कमाई के लिए किन शेयरों में पैसे लगाए जा सकते हैं।

बजट के बाद किन शेयरों में होगी सबसे ज्यादा कमाई

शेयर ब्रोकर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजट के बाद निवेशकों को कई सारे शेयर खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों में शामिल कुछ प्रमुख शेयर हैं:

1. एशियन पेंट्स: 

शेयर ब्रोकर ने एशियन पेंट्स के लिए रु. 3,720 का लक्ष्य दिया है। फिलहाल इस कंपनी के शेयर की कीमत रु. 3,265 पर है। यह डेकोरेटिव पेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी है। इस कंपनी का करीब आधे डेकोरेटिव पेंट्स बाजार पर कब्जा है। 

2. एक्सिस बैंक: 

अभी इस कंपनी का शेयर रु.782 पर है, जो कि रु. 970 तक जा सकता है। डिजिटल बैंकिंग पर लगातार फोकस करना इस बैंक के हित में जाता है।  

3. बजाज फिनसर्व: 

शेयर ब्रोकर ने इस शेयर के लिए रु. 18,900 का लक्ष्य दिया है। यह अभी रु. 16,175 पर है। 

4. एयरटेल: 

शेयर ब्रोकर ने इसे रु. 860 के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह अभी रु. 717 पर कारोबार कर रहा है। टैरिफ में बढ़ोत्तरी और इसी साल 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से कंपनी को फायदा मिल सकता है। 

5. एचसीएल टेक: 

इसमें निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक लाभ की उम्मीद है। यह अभी रु. 1,162 पर कारोबार कर रहा है, जो रु. 1,290 तक जा सकता है। क्लाउड और क्लाउड से जुड़ी सेवाओं पर फोकस करने से कंपनी को लाभ हो सकता है। 

6. एचडीएफसी: 

यह होम लोन देने वाली कंपनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना से कंपनी को फायदा होगा। इसका शेयर रु. 3,050 तक जा सकता है, अभी यह रु. 2,531 पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी को सस्ते घरों के लिए लोन देने पर फोकस करने से फायदा मिल सकता है। 

7. एचयूएल: 

इस दिग्गज एफएमसीजी कंपनी के शेयर को रु. 2,450 के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गई है। यह अभी रु. 2,295 पर है। कंपनी कृषि और गांवों पर लगातार जोर दे रही है। सरकार ने मनरेगा पर रु. 73 हजार करोड़ खर्च करने की घोषणा की है, जिससे कंपनी को लाभ मिलने की उम्मीद है। 

8. इंफोसिस: 

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का शेयर रु. 2,070 तक जा सकता है। यह अभी रु. 1,725 पर है। 

9. इंडसइंड बैंक: 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार इंडसइंड बैंक भी आपका पसंदीदा शेयर होना चाहिए। आप इसे रु.1,150 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। यह अभी रु. 967 पर कारोबार कर रहा है। सरकार की सस्ते घरों की स्कीम से इसे लाभ मिलेगा। 

10. कोटक महिंद्रा बैंक: 

इसे रु. 2,370 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। अभी यह रु. 1,918 पर है। इस बैंक को सस्ते घरों की स्कीम से फायदा हो सकता है। 

11. महिंद्रा एंड महिंद्रा: 

इस दिग्गज ऑटो कंपनी के स्टॉक को रु. 1,125 के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गई है। यह अभी रु. 871 पर है। ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन सेगमेंट में कारोबार करने वाली इस कंपनी को सरकार की लगातार किसानों की आय बढ़ाने वाली योजना से फायदा मिल सकता है। 

12. मारुति सुजुकी: 

पैसेंजर कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी का शेयर रु. 9,200 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। यह अभी रु. 8,546 पर कारोबार कर रहा है। 

13. रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल): 

देश की इस दिग्गज कंपनी के शेयर को आप रु. 2,745 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। यह अभी रु. 2,444 पर कारोबार कर रहा है। कंपनी लगातार नए-नए सेक्टर में कारोबार फैला रही है। 

14. एसबीआई: 

देश का सबसे बड़े बैंक का शेयर रु. 625 तक जा सकता है। यह अभी रु. 542 पर कारोबार कर रहा है। सरकार की सस्ते घरों की स्कीम से इस बड़े बैंक को भी लाभ मिलेगा। 

15. सन फार्मा: 

दिग्गज फार्मा कंपनी के शेयर को रु. 1,025 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। यह अभी रु. 886 पर कारोबार कर रहा है। 

16. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस): 

दिग्गज आईटी कंपनी के शेयर को आप रु. 4,450 के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। अभी यह रु. 3,850 पर कारोबार कर रहा है।

17. टेक महिंद्रा: 

एक और आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर को रु. 1,810 के लक्ष्य के साथ खरीदा सकता है। अभी यह रु. 1,463 पर कारोबार कर रहा है। 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसके अलावा, टाटा स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट और सरकारी कंपनी पावरग्रिड को खरीदने की सलाह दी है। जिनके पास पहले से ये शेयर हैं, उनको इसे फिलहाल नहीं बेचने की सलाह दी है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget