financial tips for new fathers

पिता बनने के साथ ही आपकी जिंदगी की प्राथमिकता बदल जाती हैं। आदर्श पिता बनने के लिए हम आपके लिए लाए हैं जरूरी टिप्स।

 नए पिताओं के लिए जरूरी वित्तीय बातें

नए पिता के तौर पर आपकी मुख्य जिम्मेदारी बच्चे का सुख और सुरक्षा बन जाती है। लेकिन, आपको व्यापक तौर पर बच्चे के हितों के बारे में सोचना होगा। हम आपको ऐसे आसान तरीके बताते हैं जिससे आप बच्चे को खुशनुमा बचपन के साथ उज्जवल भविष्य भी दे पाएंगे।

आप क्या कर रहे हैं: बच्चे के कपड़ों पर ज्यादा खर्च – विशिष्ट तौर पर बनाई गई कार सीट, नहाने का टब, स्ट्रोलर, डायपर बैग और पालना देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन ये काफी महंगे हो सकते हैं और इनका इस्तेमाल सीमित समय के लिए ही किया जा सकता है।

 

आपको क्या करना चाहिए: आपको बच्चे की जरूरत और फिजूलखर्ची में फर्क समझना होगा। जिस सामान की जरूरत हो बस उसे ही खरीदें और किफायती विकल्प को चुनाव करें। आप खर्च कम करने के लिए कुछ सामान किराए पर भी ले सकते हैं। अगर आप कुछ वक्त के लिए नौकरी से विश्राम लेने की जरूरत है तो ये सब बातें आपके काम आएंगी। 

आप क्या कर रहे हैं: बच्चे की दिनचर्या के मुताबिक अपना दिन गुजार रहे हैं– जब बच्चा सोता है, तब आप सोते हैं और कोशिश में लगे रहते हैं कि कामों को पूरा किया जाए। 

आपको क्या करना चाहिए: आपको अपना भी ख्याल रखना चाहिए। आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है और साथ ही पौष्टिक भोजन और कसरत भी अहम है। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और बच्चे की देखरेख में मदद कर पाएंगे।

आप क्या कर रहे हैं: बच्चों का कमरा सजाने के लिए बेहतरीन और ब्रैंडेड सामान की खरीदारी, क्योंकि आप अपने बच्चे को सबकुछ अच्छे से अच्छा देना चाहते हैं।
 
आपको क्या करना चाहिए: आपको बेकार के खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए और उस पैसों के कुछ हिस्से को बच्चे की पढ़ाई के लिए अलग रख देना चाहिए, खासतौर पर उच्च शिक्षा के लिए जिसका खर्च दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शुरुआत से ही बचत करने से आपको बच्चे की पढ़ाई के लिए अपनी रिटायरमेंट पूंजी नहीं खर्च करनी पड़ेगी। आप इस तरह आसानी से बचत शुरू कर सकते हैं।

आप क्या कर रहे हैं: पुराने बजट के आधार पर ही खर्च और बचत का ब्यौरा बना रहे हैं। ऐसा करने से आपको आगे चलकर मुश्किल हो सकती है। 

आपको क्या करना चाहिए: अपने बजट को फिर से आंके, बच्चे के जन्म के बाद आंकड़ों में फेरबदल होता है। बच्चा होने के बाद डायपर्स से लेकर कपड़े, खाना-पीना हर चीज पर ज्यादा खर्चा होता है। इसलिए नया बजट बनाएं, जिससे आप सभी खर्चों पर नजर रख पाएं और बचत करने के वाले मौके का फायदा उठा सकें। आप इन टिप्स की मदद से बच्चा होने के बाद अपनी वित्तीय हालत को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे।

आप क्या कर रहे हैं: सभी खरीदारी के लिए क्रेडिट का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर नई गाड़ी ले रहे हैं। आपको अब पैसों को सोच समझकर खर्च करना चाहिए।
 
आपको क्या करना चाहिए: जरूरत न होने पर कर्ज लेने और गैर जरूरी खर्चों से बचें, क्योंकि इनका आपकी बचत पर असर पड़ सकता है। बल्कि, आप बच्चों की बीमा पॉलिसी और स्वास्थ्य बीमा में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपके बच्चे का वित्तीय भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। 

जीवन के इस अहम मोड़ पर आपको जरूरतों और इच्छाओं के बीच अंतर करना समझ पड़ेगा। जीवनशैली में किए गए छोटे बदलाव और खर्चों में थोड़ी सावधानी और योजना का इस्तेमाल करने से आप बच्चे का सुखभरा और सुविधापूर्ण भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। आखिर आप पिता की तौर पर यही चाहते है ना। 

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी उद्देश्य के लिए है और इसे निवेश, बीमा, कर या कानूनी सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। इन क्षेत्रों से संबंधित निर्णय लेने के पहले विशेषज्ञों से स्वतंत्र सलाह प्राप्त करें। 

 

संवादपत्र

संबंधित लेख