- Date : 21/09/2023
- Read: 2 mins
Amazon Alexa AI: अमेजन ने एआईए के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी खोज की है। अमेजन एआई एलेक्सा आपसे इंसानों की तरह बातचीत करेगी।

Amazon Alexa AI: एआई के चैट जीपीटी और गूगल के बार्ड जैसे कवरेशनल चैटबॉट्स को देखते हुए अमेजन ने एलेक्सा में जेनरेटिव एआई फीचर्स को जोड़ा है। कंपनी ने बुधवार को अर्लिंगटन वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान एलेक्सा में नई एआई क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इवेंट में अमेजन ने नए लेटेस्ट चैट फीचर का प्रदर्शन किया जो सॉफ्टवेयर को यूजर्स के साथ बात करता है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि एलेक्सा Google और OpenAI के चैटबॉट्स के साथ कंपटीशन कर सकती है। यूजर्स एलेक्सा का उपयोग गाना चलाने या सामान्य ज्ञान बताने के लिए करते हैं। लेकिन जब अधिक जटिल कार्यों को करने के लिए इसे कहा जाता है तो ये असफल हो जाता है। इवेंट में बोलते हुए लिम्प ने कहा अब आप एलेक्सा के साथ लगभग इंसानों जैसी बातचीत कर सकते हैं। उन्होंन कहा- हमारे लेटेस्ट मॉडल को विशेष रूप से आवाज और उन चीजों के लिए अनुकूलित किया गया है जो हमारे ग्राहक पसंद करते हैं।
लिम्प ने कहा कि नई क्षमताएं एलेक्सा को यूजर्स की प्राथमिकताओं और उनके साथ बातचीत की गई सेवाओं के आधार पर जबर्दस्त अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नया मॉडल यूजर्स को उसके पसंदीदा गाने याद दिलाने से लेकर गाने चलाने तक और यूजर्स को किराने की खरीदारी के आधार पर रेसिपी की सिफारिशें करने जैसे कामों में भी मदद करेगी।