- Date : 23/08/2023
- Read: 2 mins
Chandrayaan-3 Live Streaming: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउंडाउन शुरू हो चुका है। अब से थोड़ी ही देर में चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग।

Chandrayaan-3 Live Streaming: भारत का चंद्रयान मिशन चंद्रयान-3 अब से थोड़ी ही देर में चांद की सतह पर उतरने वाला है। ये देश के लिए एतिहासिक पल है। पूरा देश चंद्रयान की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। अगर ये लैंडिंग सफल रहती है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला पहला देश बन जाएगा। करीब पांच हफ्ते पहले आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान का 'विक्रम' लैंडर गुरुवार को सफलतापूर्वक लग हो गया था। आज वो एतिहासिक पल है जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा पर उतरेगा।
आप भी इस एतिहासिक पल के साक्षी बन सकते हैं।
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चंद्रयान लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। शाम 5:27 बजे से इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल पर इसका सीधा प्रसारण होगा। आप दूरदर्शन टीवी चैनल, इसरो वेबसाइट के साथ-साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लैडिंग का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
Retirement Planning: सही समय पर रिटायरमेंट प्लानिंग करना क्यों है जरूरी? जानिए इसके तीन बड़े फायदे
देशभर की निगाहें चंद्रयान-3 मिशन पर है। आखिरी के पंद्रह मिनट काफी अहम रहने वाले हैं। इसरो के वैज्ञानिकों ने लैंडिंग की पूरी तैयारी कर ली है। चंद्रयान-2 की विफलता के बाद वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत से चंद्रयान-3 लॉन्च किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि ये मिशन जरूर कामयाब होगा।