- Date : 19/09/2023
- Read: 2 mins
Cipla Bid: सिप्ला में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टोरेंट अपोलो से लोन की बातचीत कर रही है। अगर ये डील हो जाती है तो भारत की सबसे बड़ी फार्मा डील होगी।

Cipla Bid: भारत की टोरेंट फार्मास्युटिकल सिप्ला के लिए बोली लगाने के लिए 1 बिलियन डॉलर के लोन के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट से बात कर रही है। जानकारी के मुताबिक टोरेंट अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी सिप्ला के लिए बोली लगाने के लिए लगभग 3 अरब डॉलर से 4 अरब डॉलर का फंड रेज करने की उम्मीद कर रहा है। भारत में तीसरी सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सिप्ला में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत 7 बिलियन डॉलर तक हो सकती है। अगर ये डील हो जाती है तो ये भारत की अबतक का सबसे बड़ी फार्मा डील होगी। जानकारी के मुताबिक टोरेंट सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स और बेन कैपिटल के साथ भी बातचीत कर रहा है, जो एक कंसोर्टियम में इक्विटी पार्टनर बन सकते हैं। इसके एवज में वो 1.5 बिलियन डॉलर दे सकते हैं।
कहा जा रहा है कि सिप्ला का संस्थापक परिवार अपनी 33.4% हिस्सेदारी बेचने का इच्छुक है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि ब्लैकस्टोन भी सिप्ला के लिए बोली लगाने में रुचि रखता है। अपोलो अपनी एशिया को लेकर स्ट्रेटेजी और खास तौर से भारत को लेकर काफी आशावादी है। अपोलो भी सिप्ला के संस्थापक परिवार की हिस्सेदारी का एक छोटा सा हिस्सा खरीदने पर विचार कर रहा है। लेकिन अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि टोरेंट के साथ बातचीत कैसे आगे बढ़ती है।
गौरतलब है कि अपोलो ने मार्च 2023 तक 438 बिलियन डॉलर का क्रेडिट और 101 बिलियन डॉलर के प्राइवेट इक्विटी का मैनेजमेंट किया है। कंपनी ने पिछले साल मुंबई में एक दफ्तर भी खोला है और हाल ही में कई संस्थाओं को लगभग 2.5 बिलियन डॉलर का लोन भी दिया है। इनमें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और जेएसडब्ल्यू सीमेंट शामिल हैं।