Google Job Cut: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहे लोगों की नौकरी भी नहीं बची सुरक्षित, गूगल ने काम से हटाया, लेबर बोर्ड तक पहुंचा मामला

Google Job Cut: गूगल पर आरोप लगा है कि उसने अपने कॉन्ट्रेक्ट पर हायर किए कर्मचारियों को गलत तरीके से नौकरी से निकाला है।

Google Job Cut

Google Job Cut: गूगल के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने दुनिया की सबसे बड़ी टेकनोलॉजी कंपनी पर अवैध तरीके से उन्हें नौकरी से निकलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अल्फाबेट इंक ने गूगल हेल्प सेंटर के कर्मचारियों का अवैध रूप से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जो अमेरिकी लेबर बोर्ड के खिलाफ है। इस बाबत कर्मचारियों के यूनिनन ने अमेरिकी लेबर बोर्ड को लिखित शिकायत भी सौंपी है। 
शिकायत में उन्होंने कहा है कि गूगल ने संघीय श्रम कानून का उल्लंघन किया है। जिन लोगों ने शिकायत की है उनमें 118 लेख, ग्राफिक डिजाइनर, लॉन्च कार्डिनेटर शामिल हैं जो गूगल के लिए इंटरनल और एक्सटर्नल प्रोडक्ट बनाते थे। 

Murali Divi Story: Murali Divi failed twice in 12th Standard set up a company worth 97 thousand crores in hindi

जिन लोगों ने लेबर कोर्ट में शिकायत की है वो गूगल सर्च इंजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबोट पर काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कर्मचारी गूगल के वेंडर एसेंचर्स के जरिए नौकरी पर रखे गए थे। लेकिन गूगल भी कानूनी रूप से उनका बॉस था। उनकी मांग है कि गूगल को भी ज्वाइंट एंप्लायर के तौर पर माना जाए।

एसेंचर के जरिए गूगल में काम करने वाली एक कर्मचारी के मुताबिक उन्हें जिस समय और जिस तरह से काम से निकाला गया वो एक अन्यायपूर्ण तरीका है जिसके लिए गूगल और एसेंचर दोनों जिम्मेदार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसेंजर की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। गूगल के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा जुलाई में कहा गयाट था कि कंपनी कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करती है। लेकिन उन्हें संगठित करना एसेंचर कंपनी और कर्मचारियों के बीच का मसला है। गूगल ने कहा था कि वो एसेंजर के एंप्लाइमेंट और वर्किंग टर्म्स को हैंडल नहीं करते हैं।

Shark Tank India-3: बिजनेस के लिए ढूढं रहे हैं फंडिंग तो हो जाएं तैयार, जल्द आ रहा शार्क टैंक का सीजन-3

 

 

 

NEWSLETTER

Related Article

Premium Articles

Union Budget