ISRO Scientist Salary: जिन वैज्ञानिकों ने चंद्रयान मिशन को सफल बनाने में लगा दी जी-जान, उनकी सैलरी जाकर शर्म आ जाएगी

ISRO Scientist Salary: जिन साइंसदानों ने चंद्रयान मिशन को सफल कर देश का नाम रौशन किया उनकी सैलरी जानकर आपको शर्म आ जाएगी। इतनी कम सैलरी पर काम करते हैं ये बेहतरीन साइंटिस्ट।

ISRO Scientist Salary

ISRO Scientist Salary: चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 जब फेल हुआ तो पूरे देश ने हमारे साइंटिस्टों को रोते हुए देखा, मायूस होते देखा, लेकिन उन्होंने फिर मेहतन की और चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतार दिया। साइंटिस्ट फिर रोए लेकिन इस बार आंसू खुशी के थे। उनके साथ पूरा देश खुशी के आंसू बहा रहा था। दुनियाभर ने भारत की इस एतिहासिक कामयाबी को सराहा। सबकुछ ठीक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश को स्पेस रिसर्च की दुनिया में इतना आगे पहुंचाने के लिए दिन-रात एक करने वाले साइंटिस्ट कितनी सैलरी लेते हैं? रिसर्च में दिन-रात खपा देने वाले साइंटिस्ट मामूली सी सैलरी पर काम करते हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी दुनियाभर में पूछ नहीं है। इसरो में काम करने वाले लगभग हर साइंटिस्ट को दुनियाभर की स्पेस एजेंसी कई गुना ज्यादा सैलरी देकर बुलाने को तैयार है। ये जानते हुए भी वो जाना नहीं चाहते क्योंकि उन्हें पैसों से ज्यादा देश का गौरव प्यारा है। 

Subway sold to Roark Capital: Sandwich chain Subway sold to Capital Firm Roark Capital for 9.55 billion Dollars in hindi

ये तो हमारे साइंसदानों का बड़कपन है कि वो इस देश से इतना प्यार करते हैं कि लाखों रुपये की सैलरी छोड़कर देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं। लेकिन हमारा क्या फर्ज बनता हैं। क्या ये हमारा फर्ज नहीं कि हम उन्हें अच्छी सैलरी देकर उनके टैलेंट को उचित सम्मान दें? इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन नायर के मुताबिक भारतीय वैज्ञानिकों को दुनियाभर के साइंटिस्टों के मुकाबले कम वेतन मिलता है।  बिना इसकी शिकायत किए साइंटिस्ट अपने मिशन में जुटे रहते हैं। काम के प्रति उनका समर्पण और जुनून ही हमारे स्पेस प्रोग्राम को कामयाब करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसरो साइंटिस्ट का बेसिक पे 15 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच है। अब आप अंदाजा लगाइए कि इसरो साइंटिस्ट कितने कम पैसों में काम करते हैं। 

देश को इतने सारे गौरवशाली पल देने वाले हमारे साइंसदानों को क्या हम सम्मानजनक सैलरी भी नहीं दे सकते? अगर आप तुलना करेंगे तो कई प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी इससे ज्यादा होगी। बड़े-बड़े पदों पर रहने वाले लोग करोड़ों में सैलरी लेते हैं। लेकिन कम से कम लागत में हमारे स्पेस प्रोग्राम को पूरा करने वाले साइंसदान इतनी की कम सैलरी पर अपना जीवन झोंक रहे हैं। 

Bank Holiday in September: Next month there will be holiday in banks for three consecutive days in hindi

 

NEWSLETTER

Related Article

Premium Articles

Union Budget