Maternity Benefits in Global Banks: महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेटरनिटी बेनिफिट्स को बढ़ा रहे ग्लोबल बैंक

Maternity Benefits in Global Banks: महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्लोबल बैंक आकर्षिक मैटरनिटी बेनिफिट्स की पेशकश कर रहे हैं।

Maternity Benefits in Global Banks

Maternity Benefits in Global Banks: इन दिनों कई ग्लोबल फाइनेंस कंपनियां महिला कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के मैटरनिटी बेनिफिट्स दे रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में एक चौथाई से भी कम युवा महिलाएं काम करती हैं जो दुनिया में सबसे कम महिला दरों में से एक है। ऐसे में महिला कर्मचारियों को रोकने के लिए कई विदेशी फाइनेंस कंपनियां तरह-तरह की सुविधाएं दे रही हैं। एचएसबीसी भारत में छह साल तक महिला बैंकरों की नैनी की सैलरी देता है ताकि वो निश्चिंत होकर काम कर सके। इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली गर्भवती कर्मचारियों को फ्री कैब सर्विस देता है। सिटीग्रुप इंक नई मांओं को मैटरनिटी लीव खत्म होने के बाद एक साल तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देता है। कई कंपनियां मां बन चुकी या मां बनने वाली कर्मचारियों को ऐसी-ऐसी सुविधाएं देता है जो शायद किसी ने सोची भी ना हो।

Ganesh Chaturthi 2023 Know whether the stock market will open or remain closed on Ganesh Chaturthi in hindi

सिटी इंडिया और साउथ एशिया के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर आदित्य मित्तल के मुताबिक बैंक ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि नई माताओं को अब उनकी मैटरनिटी लीव खत्म होने के बाद एक साल तक घर से काम करने का विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना हम कभी भी विकसित देश नहीं बन पाएंगे। 

JSW Infra IPO: JSW Infrastructure Limited opens on 25 September price band set at 113-119 apiece in hindi

वर्ल्ड बैंक के जेंडर डेटा पोर्टल के मुताबिक भारत में पहले से ही मैटरनिटी के लिए भारत में पहले से ही मिनिमम 26 सप्ताह की पेड लीव है। मोदी सरकार ने 2021 में महिलाओं के लिए एक नौकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि फ्लैक्सिबल वर्किंग ऑवर्स महिलाओं को घर से बाहर काम करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक तरीका हो सकता है।

गौरतलब है कि मैटरनिटी के लिए अमेरिका का कल्चर बिलकुल अलग है। यहां मैटरनिटी के लिए कोई पेड लीव नहीं है। लेकिन जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प दोनों सभी नए माता-पिता के लिए 16 सप्ताह की छूट की पेशकश करते हैं। गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक माता-पिता को 20 सप्ताह की छूट देता है।

NEWSLETTER

Related Article

Premium Articles

Union Budget