US Polls 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी कर रहे फंड रेजर डिनर का आयोजन, टिकट की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे

US Polls 2024: अगले साल होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार विवेक रामास्वामी सिलिकॉन वेली फंड रेजर डिनर का आयोजन कर रहे हैं।

Vivek Ramaswamy

US Polls 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार विवेक रामास्वामी चुनाव अभियान के लिए पैसा जुटाने के लिए सिलिकॉन वैली के अधिकारियों के साथ डिनर करेंगे। भारतीय-अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी विवादास्पद टिप्पणियों के बावजूद अमेरिकी चुनाव 2024 के लिए डी सैंटिस को हराकर दावेदार बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के मुताबिक इस डिनर में शामिल होने के लिए 41 लाख ($50,000) रुपये बतौर फीस ली जाएगी। पक के पत्रकार टेडी श्लीफर द्वारा साझा किया गया इनविटेशन डिटेल में डिनर की कीमत का जिक्र है।  श्लीफर के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक विवेक रामास्वामी के फंड रेजिंग डिनर इवेंट से लगभग 1 मिलियन डॉलर आने की उम्मीद है।

Ban Firecrackers no production and no sale Supreme Court supports Delhi government ban on green firecrackers in hindi

विवेक रामास्वामी ने अपने भाषण में चीन से आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा करने का आह्वान किया है। उन्होंने भारत के साथ विस्तारित संबंध सहित कई उपायों का प्रस्ताव रखा है। गुरुवार को अपने गृह राज्य ओहियो में विदेश नीति भाषण में रामास्वामी ने चीनी दवा आपूर्ति श्रृंखलाओं से बचने और सैन्य खर्च बढ़ाने की आवश्यकता को भी जिक्र किया।

विवेक रामास्वामी ने कहा, "हम यहां जो पेश कर रहे हैं वह एक स्पष्ट और व्यावहारिक दृष्टिकोण है कि हम वास्तव में, अंततः चीन से आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा कैसे करेंगे, जबकि वास्तव में घरेलू स्तर पर अमेरिकी समृद्धि को आगे बढ़ाएंगे।"

Vedanta shares:  Despite 2500 crore fund raise move Vedanta shares hit 52-week low in hindi

38 साल के उद्यमी विवेक रामास्वामी ने कहा- मैं आपको हर चीज तुरंत हासिल करने का नकली दृष्टिकोण नहीं बेचूंगा। अगर हम चीन से अलग होने के बारे में गंभीर हैं तो ऐसा नहीं होने वाला है। इसके लिए भारत के साथ विस्तारित संबंधों की भी आवश्यकता होगी।

विवेक रामास्वामी का जन्म सिनसिनाटी ओहियो में हुआ। उनके माता-पिता भारतीय अप्रवासी हैं जो 40 साल पहले भारत से अमेरिका गए थे। उनके पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर और उनकी मां मनोचिकित्सक थीं।  रामास्वामी ने हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

NEWSLETTER

Related Article

Premium Articles